अजब गजब पाखंड केंद्र की भाजपा सरकार का
एससी एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बेअसर करने के लिए अध्यादेश और राम मन्दिर मुद्दे पर उसी सर्वोच्च न्यायालय मे केस और फैसले का बहाना ..? 370 पर अध्यादेश क्यों नहीं अबतक ..??भाजपा की केंद्र की सरकार की अजब गजब पाखण्ड पूर्ण नीतियां ..कहने को कुछ है नही गुजरे साढ़े चार साल मे किया क्या तो अब छद्म राष्ट्रवाद के बहाने नागरिकता और एन आर सी का मुद्दा दलित प्रेम वगैरह वगैरह ..यह भारतीय जुमला पार्टी ही है अब केवल ..यह अटल आडवाणी वाली भारतीय जनता पार्टी नही है ! रॉबर्ट बढेरा अबतक खुला घूम रहा ..काला धन आया नही ..नोटबन्दी से क्या मिला देश को यह सिर्फ जेटली सर और मोदी जी को ही पता है जनता को दिखा नही ..भ्रष्टाचार मे आकण्ठ डूबी पिछली कोंग्रेस सरकार के कितने मंत्री जेल गए कितनो पर कार्यवाई हुई कोई बताता नही है ..न खाऊंगा न खाने दूँगा सुनते रहे और बैंको के सफेद धन ले लेकर बड़े बड़े उद्योगपति विदेश भागते रहे ..मेहुल भाई को अभी बीते नवम्बर मे क्लीन चिट देनेवाली यही सरकार अब उसके प्रत्यर्पण का नाटक करते भी दिखेगी चुनावो तक ..रोजगार खूब मिलेगा की उम्मीद लगाए करोड़ो शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार नही मिला मगर पकौड़े बनाने के स्वरोजगार करने की सलाह अवश्य मिल गयी ..साथ ही कितनो का रोजगार छिन गया नोटबन्दी से इसकी तो गिनती भी नही है कोई ....राजनीतिक पदो पर अपराधियो का दखल न हो इसके लिए विशेष न्यायालय बनवा एक साल मे उनके फैसले को अंजाम तक लाने वाली मोदी जी की सोच चुनाव बाद कहाँ गयी मालूम ही नहीं पड़ा ..पाकिस्तान को लेकर क्या नीति हो यह तो अबतक भी विदेश मंत्रालय तय नही कर पाया ..एक तरफ सर्जिकल स्ट्राइक तो दूसरी तरफ मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा भी ..कोंग्रेसी यहाँ बुला के नवाज शरीफ को बिरयानी खिलाते थे तो मोदी जी सारे प्रोटोकोल तोड़ के बिरयानी खाने पहुंच गए ...तो दूसरी ओर गृहमंत्री राजनाथ सिंह को आधिकारिक यात्रा पर होने पर भी किसी ने वहाँ उन्हें बिरयानी नही पूछी और बड़े बेआवरू होकर वह लौटे वहां से ..अब भी लेकिन पाकिस्तान हमारा मोस्ट फेवर्ड नेशन ..समय समय पर नक्सली सीआरपीएफ पर हमला पर हमला करते रहे और सरकार कड़ी निंदा का जाम पिलाती रही यह दुहराते हुए बेबसी मे कि इनका बलिदान व्यर्थ नही जाएगा ..2019 के लिए नए जुमले कुछ बोए जा रहे हैं फसल लहलहाएगी फिर अब ..काटने को तैयार रहिये ..!!
रंजन कुमार 04.08.18
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें