पितृ दिवस पर विशेष !
मैंने कुछ लिखने के लिए जैसे ही लैपटॉप खोला मेरे विचारों पर कर्ण ने कब्ज़ा कर लिया,कहने लगा आज फिर मुझपर कुछ लिखो ! मैंने कर्ण से पूछ लिया आज पितृ दिवस है .. मतलब की फादर्स डे ! क्या आपने अपने पिता को विश किया सभी कर रहे हैं फेसबुक और ट्विटर पर ! कर्ण ने तुरंत पूछा अर्जुन ने कर दिया क्या ? मैंने फिर कहा अर्जुन की पोस्ट तो मैं बाद में देखूँगा आप तो कर दीजिये ! उन्होंने मुझे अधिकृत कर दिया उनके जैविक पिता को फादर्स डे विश करने हेतु कुछ पोस्ट कर देने के लिए .. और अर्जुन की पोस्ट उन्होंने कहा है रात को बताना अर्जुन ने कैसे विश किया है और पाण्डु को किया है या इंद्र को या दोनों ही को यह भी पता करके रखना, और वह चल दिए अपने पालनकर्ता पिता को फादर्स डे की शुभकामनायें देने .. अब अर्जुन की पोस्ट देखूं फादर्स डे पर .. और कर्ण के जैविक पिता सूर्य को फादर डे की शुभकामनाएं देने गया तो सूर्य शरमा के बादलों मे जा छिपा है धुल के गुबार के पीछे, शर्मिंदा सा है सूरज, छुपा हुआ ..!!
रंजन कुमार
बरेली , उत्तर प्रदेश
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें